back to top

कोरोना विषाणु की चपेट में आने की आशंका से मेडिकल निगरानी में रखे गए 7 लोग

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि चीन से लौटे सात और लोगों को कोरोना विषाणु की चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर परीक्षण के बाद चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इन सातों लोगों के नमूने पुणे के आईसीएमआर-एनआईवी में भेजे गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन सात राज्यों में बहुविषयक केंद्रीय दलों को भेजने का निर्देश दिया है जहां सात निर्धारित हवाई अड्डों- नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि में थर्मल स्क्रीनिंग (एक विशेष मेडिकल परीक्षण) की जा रही है। हर्षवर्द्धन ने कोरोना विषाणु की रोकथाम और संबंधित चीजों के प्रबंधन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बातचीत भी की और उन्हें नेपाल सीमा पर कोरोना विषाणु की चिकित्सा जांच में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहां इस बीमारी के एक मामले की पुष्टि हुई है। केंद्र और राज्यों के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि केरल में सात, मुम्बई में दो, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक एक व्यक्ति को कोरोना विषाणु की चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर परीक्षण के बाद निगरानी में रखा गया है।

ये उन सैंकड़ों लोगों में शामिल हैं जो हाल के दिनों में चीन से लौटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उसने कोरोना विषाणु की स्थिति की निगरानी और इस बीमारी के बारे में किसी भी तरह के सवाल का जवाब देने के लिए चौबीसो घंटे चलने वाला कॉल सेंटर चालू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...