back to top

आयुष्मान भव मेले का 6757 लोगों ने उठाया लाभ

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन से ‘आयुष्मान भव:’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ कर दिया था। रविवार को अभियान के तहत सीएचसी पीएचसी पर आयुष्मान मेला आयोजित किया गया। मेले में कई चिकित्सा संस्थानों के डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। मेले में 6757 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जिसमें 2817 पुरुष, 2730 महिलायें और 1210 बच्चे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उजागरुक भी करना है। यह पहला आयुष्मान मेला है। पीएचसी पर रविवार को पहले से ही मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित होता था। आज उसे आयुष्मान मेले के रूप में मनाया गया। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व केजीएमयू, निजी मेडिकल कॉलेज टीएस मिश्रा ,एराज मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, इंटीग्रल कैंसर इंस्टिट्यूट के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

इसमें मेडिसिन, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञों चेस्ट रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी रोग विशेषज्ञ शामिल थे। आयुष्मान मेले में मातृ स्वास्थ्य, बच्चों का टीकाकरण, जांच, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं दी गईं। फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग की जांच व उपचार के साथ रेफर की भी सुविधाएं दी गयीं। करीब 192 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान मेले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम के स्टाल भी लगाए गए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...