back to top

देश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 66,999 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 66,999 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए।

वहीं, देश में अब तक 16,95,982 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 942 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है।

देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 6,53,622 लोग उपचाराधीन हैं। यह कुल मामलों का 27.27 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गई। इनमें से बुधवार को 8,30,391 नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

संक्रमण से हुई 942 मौतों में से, महाराष्ट्र में 344, तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 112, आंध्र प्रदेश में 93, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 54-54, पंजाब में 39, गुजरात में 18, मध्य प्रदेश में 15, दिल्ली में 14 और तेलंगाना और राजस्थान में 11-1 1लोग शामिल हैं।

ओडिशा में नौ, जम्मू कश्मीर में आठ, असम और केरल में छह-छह, छत्तीसगढ़, झारखंड और पुडुचेरी में पांच-पांच, उत्तराखंड में चार, बिहार, गोवा और हरियाणा में तीन-तीन और त्रिपुरा में एक-एक लोगों की मौत हुई।

देश में अबतक संक्रमण से हुई कुल 47,033 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18,650, इसके बाद तमिलनाडु में 5,278, दिल्ली में 4,153, कर्नाटक में 3,510, गुजरात में 2,713, आंध्र प्रदेश में 2,296, उत्तर प्रदेश में 2,230, पश्चिम बंगाल में 2,203 और मध्य प्रदेश में 1,048 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में 822, पंजाब में 675, तेलंगाना में 665, हरियाणा में 503, जम्मू-कश्मीर में 498, बिहार में 416, ओडिशा में 305, झारखंड में 197, असम में 161,त्तराखंड में 140,और केरल में 126 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में 109, पुडुचेरी में 96, गोवा में 89, त्रिपुरा में 44, चंडीगढ़ में 26, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21, हिमाचल प्रदेश में 18, मणिपुर में 12, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने कहा, “हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से मिलान किया जा रहा है।”

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...