back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,584 नये मामले, 98 और की मौत

  • लखनऊ में रिकॉर्ड 1,244 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 16 की गयी जान

  • रिकवरी का प्रतिशत बढ़ कर हुआ 78.79

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में 6,584 नये मामले मिले हैं, जबकि 98 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के वजह से पहले से ही विकट स्थिति अब भयावह होती जा रही है। यहां शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ 1,244 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और 16 लोगों की जान भी चली गयी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है और इसकी रफ़्तार कम होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को मिले नये मामलों के बाद यहां अब तक कुल 3,43,999 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसी तरह कोरोना से जंग हारने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 4,869 हो गया है।

लखनऊ को हटा कर मरने वालों में कानपुर नगर के 13, गोरखपुर के 7, मथुरा के 6, मेरठ के 5, हरदोई के 4, प्रयागराज, अयोध्या, बुलंदशहर के 3-3, वाराणसी, झांसी, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, फतेहपुर, जालौन के 2-2, बागपत, कौशाम्बी, श्रावस्ती, बांदा, औरैय्या, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संत कबीर नगर, रायबरेली, मैनपुरी, बिजनौर, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, पीलीभीत, गोंडा, इटावा, मुज़फ्फरनगर, आजमगढ़, महराजगंज, आगरा, शाहजहांपुर, बलिया, मुरादाबाद, बरेली के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ के हालात लगभग काबू से बाहर होते नज़र आ रहे हैं। यहां शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक कुल 44,213 संक्रमण पीड़ित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 576 हो गया है। लखनऊ के अलावा शुक्रवार को कानपुर नगर में 407, प्रयागराज में 336, वाराणसी में 239, लखीमपुर खीरी में 230, मेरठ में 225, गोरखपुर में 203, ग़ाज़ियाबाद में 191, झांसी में 145, गौतम बुद्ध नगर में 134, अलीगढ में 124, सहारनपुर में 119, अयोध्या में 116, मुज़फ्फरनगर में 115, हरदोई में 103 और बरेली में 101 नये मामले मिले हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 6806 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 78.79 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 67,825 कोरोना के एक्टिव मामले है। इनमे से होम आइसोलेशन में 35,124 लोग हैं। होम आइसोलेशन में अब तक कुल 1,73,782 में से 1,38,658 की अवधि की पूरी हो चुकी है। प्राइवेट अस्पतालों में 3,926 लोग और सेमी पेड एल-1 प्लस में 202 लोग ईलाज करा रहे है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...