back to top

दुनिया में अब तक 64.82 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 82 हजार 695 हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 89 हजार 101 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 83 हजार 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल में लगभग 7,000 छात्रों और टीचिंग स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है। साथ ही 40 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया गया है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हालांकि, सरकार ने फैसला किया है कि स्कूल और किंडरगार्टन अभी के लिए खुले रहेंगे। हाल के दिनों में येरूशलम के स्कूल में 130 पॉजिटिव केस मिले थे। एक शिक्षक से यहां संक्रमण फैली थी। वहीं, रूस में संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। यहां 24 घंटे में 8,536 नए मामले मिले हैं और 178 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण के मामले अब तक 4 लाख 32 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। वहीं, इटली ने यूरोपीय देशों के नागरिकों से यात्रा प्रतिबंध हटा दिया है।

टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। साथ ही वहां से आने वालों को क्वारैंटाइन भी नहीं किया जाएगा। वहीं, देश में भी यात्रा करने पर लगाई गई पाबंदी हटा ली गई है। बुधवार से लोग देश में कहीं ही आवागमन कर सकते हैं। उधर, शिक्षा मंत्री क्रिस्टी विलियम्स ने कहा कि वेल्स में 29 जून से स्कूल खोल दिया जाएगा। इस हफ्ते सीमित समय के लिए सभी वर्ष के बच्चों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।

वहीं, एक समय में एक तिहाई से ज्यादा बच्चे क्लास में नहीं रहेंगे। समर टर्म भी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। उधर, दक्षिण अफ्रीका की एक कोर्ट ने लॉकडाउन के नए नियमों को असंवैधानिक और अवैध बताया है। नए नियम पाबंदियों में राहत देने के अगले चरण के तहत जारी हुए थे। हाईकोर्ट के गौटेंग डिविजन ने मंगलवार को सरकार नियमों में दो हफ्ते के अंदर सुधार करने को कहा। कोर्ट का आदेश देश की सीमा बंद करने के साथ ही कैसिनों और नाइट क्लब बंद रखने जैसे सरकारी नियमों पर भी लागू होगा।

उधर, जॉन्स हॉपकिंस यूनिर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे के दौरान मंगलवार रात तक 20 हजार 461 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 1015 लोगों की मौत भी हो गई। संक्रमितों की संख्या 18 लाख से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 6 हजार से ज्यादा हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंत्री हाजी गुलाम मुर्तजा बलोच की मंगलवार को संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्तान ने दी।

पाकिस्तान में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद हालात तेजी से खराब हुए हैं। यहां अब तक कुल 79 हजार 929 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 1683 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 31 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, ब्राजील में कुल 1262 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार 199 हो गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, करीब 29 हजार नए संक्रमित मिले। अब तक देश में कुल पांच लाख 55 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश चिली में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 08 हजार 686 हो गई। 1188 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री जैमी मनालिक ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 3,527 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 75 मरीजों की मौत हुई। वहीं, इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पा लिया है। लेकिन, यहां 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। एक मई को 155 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अब तक कुल 17 हजार 285 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों को आंकड़ा 287 हो गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...