back to top

भारत में लॉकडाउन की वजह से 630 जिंदगियां वायु प्रदूषण से बच गई

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली और मुंबई समेत भारत के पांच शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर इतना कम हो गया कि संभवत: 630 लोगों की जान बच गई और देशभर में चिकित्सा पर खर्च होने वाले करीब 69 करोड़ डॉलर बच गए। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

ब्रिटेन में सरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों समेत अनुसंधानकर्ताओं ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तथा हैदराबाद में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से वाहनों और अन्य स्रोतों से निकलने वाले अति सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 के स्तर का आकलन किया।

सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 25 मार्च से 11 मई तक लॉकडाउन के दौरान पीएम2.5 कणों की तुलना पिछले पांच साल की इन्हीं अवधियों से की गई और पता चला कि इन सभी शहरों में इस बार वायु प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में मुंबई में नुकसानदायक वायु प्रदूषणकारी तत्वों का स्तर 10 प्रतिशत कम हुआ, वहीं दिल्ली में यह 54 प्रतिशत तक कम हो गया। उन्होंने अध्ययन में कहा, अन्य शहरों में प्रदूषण में कमी का स्तर 24 से 32 प्रतिशत के बीच रहा।

विश्वविद्यालय के सह अध्ययनकर्ता प्रशांत कुमार ने कहा, पीएम2.5 के स्तर में कमी आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन इस कदर प्रदूषण कम होने से पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभाव को हम सभी को संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम2.5 में कमी के इस स्तर की तुलना दुनिया के अन्य देशों के बड़े शहरों से की गई।

ऑस्ट्रिया की राजधानी में 60 प्रतिशत, वहीं चीन के शंघाई में 42 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। अनुसंधानकर्ताओं ने वायु प्रदूषण की वजह से मृत्युदर कम होने से आर्थिक बचत का भी आकलन किया और पता चला कि पीएम2.5 का स्तर कम होने से जहां 630 लोग असामयिक मृत्यु से बच गए वहीं देश में स्वास्थ्य खर्च भी 69 करोड़ डॉलर बच गया।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...