back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 6239 नये मामले, 80 और की मौत

  • लखनऊ में 847 की रिपोर्ट पॉजिटिव, महामारी से पीड़ित 10 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति विकट बनी हुई है। रविवार को प्रदेश में एक बार फिर 6,239 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से ग्रसित 80 और लोगों ने दम तोड़ दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। रविवार को जहां एक तरफ 847 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वहीँ दूसरी तरफ संक्रमण से 10 और लोगों की जांच भी चली गयी।

प्रदेश में संक्रमण के मामले अब बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं। रविवार को मिले नये मामलों के बाद यूपी में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,12,657 हो गयी है। इसी तरह अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी 4,429 हो गया है। रबिवार को सबसे ज़्यादा 11 लोग गोरखपुर में मारे गये।

इसके अलावा कानपुर नगर में 7, प्रयागराज में 6, मेरठ में 5, बदायूं में 4, वाराणसी, महराजगंज में 3-3, बलिया, हरदोई, पीलीभीत, सोनभद्र, मऊ, ललितपुर, अमेठी, कानपुर देहात में 2-2, आंबेडकर नगर, औरैय्या, फतेहपुर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बस्ती, इटावा, गोंडा, मुज़फ्फरनगर, आजमगढ़, आगरा, जौनपुर, देवरिया और मुरादाबाद में 1-1 मरीज़ की जान चली गयी है।

राजधानी लखनऊ की हालत पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों की वजह से बेहाल है। यहां अब तक कुल 39,264 मामले मिल चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 516 हो गया है। यहां संक्रमण की रफ़्तार इस बात से समझी जा सकती है कि एक्टिव मामलों की संख्या 9,555 हो गयी है। लखनऊ के अलावा करीब एक दर्जन से ज़्यादा जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण के मामले 100 के ऊपर हैं।

इनमे से प्रयागराज में 370, कानपुर नगर में 338, गोरखपुर में 234, ग़ाज़ियाबाद में 267, मेरठ में 233, वाराणसी में 224, गौतम बुद्ध नगर में 186, अलीगढ में 168, बरेली में 158, प्रतापगढ़ में 128, झांसी में 116, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर में 114-114, आगरा में 111, लखीमपुर खीरी में 103 और देवरिया में 102 नये मामले मिले हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...