back to top

देश में कोरोना के 62,212 नए मामले, कुल संख्या 74 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74 लाख के पार चली गई है, वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी 65 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 87.78 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकडों के अनुसार, कोविड-19 के 62,212 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 74,32,680 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 837 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,998 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि डेढ़ माह में पहली बार उपचाराधीन लोगों की संख्या आठ लाख के नीचे आई है।

वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, संक्रमण के अब तक आए कुल मामलों की संख्या और मौजूदा उपचाराधीन मामलों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। स्वस्थ हुए लोगों की संख्या के मामले में भारत प्रथम स्थान पर है, वहीं संक्रमण से मौत के मामले में वह अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या लगातार नौवें दिन नौ लाख से नीचे रही है।

देश में 7,95,087 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.70 प्रतिशत है वहीं 65,24,595 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 16 अक्टूबर तक कुल 9,32,54,017 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण से मौत के 837 नए मामलों में से महाराष्ट्र में 306, कर्नाटक में 73, पश्चिम बंगाल में, 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 46 और छत्तीसगढ़ में 40 लोगों की मौत हो गई है।

देश में संक्रमण से हुई कुल 1,12,998 मौतों में महाराष्ट्र में 41,502, तमिलनाडु में 10,529, कर्नाटक में 10,356, उत्तर प्रदेश में 6,589, आंध्र प्रदेश में 6,382, दिल्ली में 5,946, पश्चिम बंगाल में 5,931, पंजाब में 3,980 और गुजरात में 3,617 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट में कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...