back to top

दिल्ली में हुआ 62.59 प्रतिशत मतदान : चुनाव अधिकारी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के अंतिम आंकड़ों को जारी करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि चुनाव के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 62.59 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सिंह ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मतदान बल्लीमारान सीट पर हुआ जहां पर 71.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान दिल्ली छावनी में हुआ जहां पर 45.4 प्रतिशत मतदाता ही मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदान के बाद शनिवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है।

इससे पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी पर संदेह जताते हुए आम आदमी पार्टी ने रविवार को पूछा था कि क्या आयोग भाजपा कार्यालय से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मतदान समाप्त होने के घंटों बाद भी चुनाव आयोग अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा नहीं कर रहा है, जो पूरी तरह चौंकाने वाली बात है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, पूरी तरह चौंकाने वाला। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान खत्म होने के कई घंटे के बाद भी वे मतदान प्रतिशत के आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे हैं? आयोग ने शनिवार रात अंतिम मतदान प्रतिशत 61.46 फीसदी बताया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया था। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने आयोग से सवाल किया कि क्या उसे भाजपा कार्यालय से अभी तक अंतिम मतदान प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...