back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 61,267 नए मामले सामने आए, 884 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार को 65 हजार से कम रहे जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई। इससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 फीसदी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,85,082 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 884 लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,03,569 हो गई।

आकंड़ों के अनुसार देश में 56,62,490 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 9,19,023 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 13.75 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 फीसदी दर्ज की गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार पांच अक्टूबर तक 8,10,71,797 नमूनों की जांच की गई और इनमें से 10,89,403 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। पिछले 24 घंटे में 884 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 263, कर्नाटक में 84, उत्तर प्रदेश में 63, तमिलनाडु में 62, पश्चिम बंगाल में 61, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 38-38, छत्तीसगढ़ में 36 और दिल्ली में 32 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक संक्रमण से 1,03,569 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 38,347 लोगों की मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु में 9,846, कर्नाटक में 9,370, उत्तर प्रदेश में 6,092, आंध्र प्रदेश में 6,019, दिल्ली में 5,542, पश्चिम बंगाल में 5,255, पंजाब में 3,641 और गुजरात में 3,509 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर जोर दिया है कि संक्रमण से मरनेवाले 70 फीसदी लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...