back to top

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 23 लाख के पार हो गई।

देश में 16,39,599 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यानी देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 70.38 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के संबंध में सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,29,638 हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 834 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 46,091 हो गई।

देश में मृत्युदर कम होकर 1.98 प्रतिशत हो गई है। देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 6,43,948 लोगों, यानी अब तक संक्रमित पाए गए लोगों में से 27.64 प्रतिशत लोगों का उपचार चल रहा है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 11 अगस्त तक कुल 2,60,15,297 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से मंगलवार को 7,33,449 नमूनों की जांच की गई।

देश में पिछले 24 घंटे में 834 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 256, तमिलनाडु में 118, आंध्र प्रदेश में 87, कर्नाटक में 86, उत्तर प्रदेश में 56, पश्चिम बंगाल में 49, पंजाब में 32, गुजरात में 23, मध्य प्रदेश में 18, बिहार में 16, जम्मू-कश्मीर में 12 और हरियाणा एवं राजस्थान में 11-11 लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा ओडिशा में दस, तेलंगाना में नौ, दिल्ली में आठ, गोवा में छह, छत्तीसगढ़ और केरल में पांच- पांच, असम और झारखंड में चार-चार, पुडुचेरी और उत्तराखंड से दो-दो तथा अंडमान-निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से कुल 46,091 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 18,306 लोगों की मौत हुई।

इसके बाद तमिलनाडु में 5,159, दिल्ली में 4,139, कर्नाटक में 3,398, गुजरात में 2,695, आंध्र प्रदेश में 2,203, उत्तर प्रदेश में 2,176, पश्चिम बंगाल में 2,149 और मध्य प्रदेश में 1,033 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

उसने बताया कि कोविड-19 से अब तक राजस्थान में 811, तेलंगाना में 654, पंजाब में 636, हरियाणा में 500, जम्मू-कश्मीर में 490, बिहार में 413, ओडिशा में 296, झारखंड में 192, असम में 155, उत्तराखंड में 136 और केरल में 120 लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 104, पुडुचेरी में 91, गोवा में 86, त्रिपुरा में 43, चंडीगढ़ में 26, अंडमान- निकोबार द्वीप में 21, हिमाचल प्रदेश में 18, मणिपुर में 12, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा- नागर हवेली एवं दमन- दीव में दो-दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे।

मंत्रालय ने कहा, “हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ किया जा रहा है।”

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी झांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी झांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...