back to top

कोविड-19 से 59 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5423 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 59 और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 2926 हो गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 59 और लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से अब तक 2926 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का प्रतिशत 1.56 है। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 5,423 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 49242 है और अब तक 135613 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इस तरह लोगों के ठीक होने का प्रतिशत अब बढ़कर 72.21 हो गया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा 130445 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 4551619 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रयोगशालाओं को जिलों के द्वारा कल लगभग 40000 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 62744 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं जिनके माध्यम से 672275 लक्षणत्मक व्यक्तियों की पहचान की गई है। प्रसाद ने बताया कि अगस्त के महीने में पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.9% है। उन्होंने कहा, हम लगातार पांच के नीचे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...