back to top

निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले 569 लोगों की यूपी में की गई पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 569 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में हिस्सा लिया था और इन लोगों को पृथक रखा गया है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य में 218 विदेशी नागरिक भी मिले हैं, जो पर्यटन वीजा पर आए थे लेकिन उनके बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि उनका तबलीगी जमात से किसी तरह का संबंध था।

अवस्थी ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि ऐसे लोग इन लोगों पृथक रखे जाएं और ऐसे मामलों में समुचित मेडिकल प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाए। विदेशी नागरिकों के बारे में उन्होंने कहा कि पर्यटन वीजा पर आने वाले लोग धार्मिक उत्सव या मिशनरी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते।

उनके खिलाफ कार्वाई की जाएगी लेकिन फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता उन्हें पृथक रखना है। अवस्थी ने सभी से अपील की कि वे संदिग्धों की पहचान में मदद करें ताकि कोरोना महामारी को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...