back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 5,649 नये केस, 56 और की मौत

  • संक्रमण से आईएएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य की मृत्यु
  • लखनऊ में 950 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 15 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण न केवल बढ़ रहा है, बल्कि घातक भी होता जा रहा है। सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब आईएएस अधिकारी की मौत हो गई है। विशेष सचिव भाषा के पद पर तैनात सुशील कुमार मौर्य का सोमवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में मृत्यु हो गयी।

इसके साथ ही प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 5,649 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से 56 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। लखनऊ की हालत जस की तस बनी हुई है। यहां सोमवार को 950 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि संक्रमण से एक बार फिर 15 लोगों की जान चली गयी। प्रदेश में संक्रमण की स्थिति लगातार विकट बनी हुई है।

सोमवार को नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक कुल 2,71,732 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसी तरह प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या भी चार हजार के आंकड़े के पास पहुंच गया है। अब तक महामारी 3976 लोगों की जान लील चुकी है। मरने वालों में सोमवार में वाराणसी में 5, कानपुर नगर में 4, प्रयागराज, झांसी के 3-3, बरेली, सहारनपुर, महराजगंज, मथुरा, मऊ में 2-2, गोरखपुर, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बहराइच, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बदायूं, ललितपुर, फरुर्खाबाद, औरैया, आंबेडकर नगर और हमीरपुर में 1-1 मरीजों की मौत हो गयी।

प्रदेश सरकार में विशेष सचिव भाषा के पद पर तैनात सुशील कुमार मौर्य का सोमवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत बिगडऩे पर उनको बीती 20 अगस्त में संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। सुशील कुमार मौर्य 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उनके साथ पत्नी और बेटी को भी कोरोना हुआ था। पत्नी अभी संक्रमित हैं, जबकि बेटी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...