back to top

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 5,611 मामले, अब तक कुल 3,303 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इस लिहाज से अब तक 39.62 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमित व्यक्तियों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

बीते 24 घंटे में जिन 140 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 76 महाराष्ट्र में, 25 गुजरात में, छह-छह मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, पांच-पांच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में, दो-दो आंध्र प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत ओडिशा तथा पंजाब में हुई है।

देशभर में अब तक कुल 3,303 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जिनमें से सर्वाधिक 1,325 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई, 719 लोगों की मौत गुजरात में हुई। मध्य प्रदेश में 258 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 250 की, दिल्ली में 168 की, राजस्थान में 143 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 123 की, तमिलनाडु में 84 लोगों की और आंध्र प्रदेश में 52 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई। कर्नाटक में मृतक संख्या 40 और पंजाब तथा तेलंगाना में 38-38 है।

संक्रमण के कारण जम्मू-कश्मीर में 17 लोगों की जान जा चुकी है, हरियाणा में 14, बिहार में नौ तथा ओडिशा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।. कोविड-19 के कारण केरल तथा असम में चार-चार मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मरीजों की मौत कोविड-19 के कारण हुई। मेघालय, उत्तराखंड, पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य गंभीर रोगों, कई अन्य विकारों से भी पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 37,136 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में 12,448 मामले, गुजरात में 12,140 मामले, दिल्ली में 10,554 मामले, राजस्थान में 5,845 मामले, मध्य प्रदेश में 5,465 मामले और उत्तर प्रदेश में 4,926 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,961 हो गए, आंध्र प्रदेश में 2,532 मामले और पंजाब में 2,002 मामले हैं। तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1,634, बिहार में 1,498, कर्नाटक में 1,397, जम्मू-कश्मीर में 1,317 तथा ओडिशा में 978 मामले हैं।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 964, केरल में 642, झारखंड में 231 और चंडीगढ़ में 200 मामले हैं। त्रिपुरा में 173, असम में 142, उत्तराखंड में 111, छत्तीसगढ़ में 101, हिमाचल प्रदेश में 92 और गोवा में अब तक संक्रमण के 46 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में कोविड-19 के 43 मामले, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं। पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 18, मेघालय में 13 और मणिपुर में नौ मामले हैं।

मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश तथा दादरा-नागर हवेली में अब तक संक्रमण का एक-एक मामला है। मंत्रालय ने वेबसाइट पर कहा, 1,096 मामलों की जानकारी राज्यों को भेजी गई है। इसमें आगे कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...