back to top

देश के इन पांच राज्यों से 24 घंटे में कोविड-19 के 56 फीसद नए मामले

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के नए मामलों में आधे से ज्यादा केवल पांच राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी अवधि में संक्रमणमुक्त हो चुके कुल लोगों में से लगभग 60 फीसदी इन्हीं राज्यों से हैं। इन राज्यों में 24 घंटे के भीतर 536 लोगों की मौत हुई जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या का 65 फीसदी से अधिक है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है बीते पांच दिन से प्रतिदिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 60,000 से अधिक बनी हुई है, इस क्रम के जारी रहने के साथ बीते 24 घंटे में 65,081 लोग संक्रमणमुक्त हुए और अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आए, आंध्र प्रदेश से 10,004 नए मामले, कर्नाटक से 6,495 नए मामले, तमिलनाडु से 5,956 और उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के 4,782 नए मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में सामने आए कुल मामलों का 56 फीसदी है।

हालांकि इन पांच राज्यों में इस अवधि के दौरान संक्रमणमुक्त होने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या भी सर्वाधिक है। यह देश में 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 65,081 लोगों का 58.04 फीसदी है। महाराष्ट्र में एक दिन में 11,158 लोग ठीक हुए, आंध्र प्रदेश में 8,772 और कर्नाटक में 7,238 संक्रमणमुक्त हुए, तमिलनाडु में 6,008 और उत्तर प्रदेश में 4,597 लोग संक्रमण से उबरे।

पिछले 24 घंटे में देश में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63 लोगों की मौत हुई। इन पांच राज्यों में कुल 536 संक्रमितों की मौत हुई जो देशभर में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों का 65.4 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 77 फीसदी के करीब हो गई और संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...