back to top

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 55,342 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60,000 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55,342 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गए और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में संक्रमण के 55,342 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 706 लोगों की जान जाने से देश में मरने वालों की संख्या 1,09,856 हो गई।

देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। देश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही। भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आए थे। नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69 प्रतिशत है।

कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आँकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।

आईसीएमआर के अनुसार, सोमवार को 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जबकि 12 अक्टूबर तक कुल 8,89,45,107 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बीमारी के कारण हुई 706 नई मौतों में 165 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि कर्नाटक में 70, तमिलनाडु में 62, पश्चिम बंगाल में 60, उत्तर प्रदेश में 44, दिल्ली में 40, छत्तीसगढ़ में 33 और आंध्र प्रदेश में 32 मौतें हुई।

देश में अब तक हुई कुल 1,09,856 मौतों में से महाराष्ट्र में 40,514, तमिलनाडु में 10,314, कर्नाटक में 10,036, उत्तर प्रदेश में 6,438, आंध्र प्रदेश में 6,256, दिल्ली में 5,809, पश्चिम बंगाल में 5,682, पंजाब में 3,860 और गुजरात में 3,574 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...