back to top

कोरोना से दुनिया में 54 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 54 लाख 27 हजार 339 लोग संक्रमित हैं। 22 लाख 59 हजार 434 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 44 हजार 417 हो गया है। रूस में 24 घंटे में 8599 मामले सामने आए हैं और 3541 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 3.44 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3541 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 98 हजार 683 लोगों की जान गई है।

देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 84 लोगों की जान गई है। यहां मार्च के बाद पहली बार एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई है। देश में 24 घंटे में 1127 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख 66 हजार 828 हो गया है। न्यूयॉर्क में अब संक्रमण और मौतों की संख्या में कमी आ रही है। यहां अब तक 3 लाख 69 हजार 656 लोग संक्रमित हैं, जबकि 29 हजार 112 की मौत हो चुकी है। इस बीच, चीन में शनिवार को तीन नए केस मिले।

हालांकि, किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं मिली है। इनमें से एक केस शंघाई और गुवांगडोंग प्रांत के थे। दोनों विदेशी नागरिक हैं। वहीं, एक केस जिलीन प्रांत में स्थानीय युवक में मिला। देश में अब तक 82 हजार 974 मामले मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, ब्राजील में संक्रमण के 3 लाख 49 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

अमेरिका के बाद यह दूसरा सबसे संक्रमित देश है। यहां 22 हजार 165 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक दिन में 1715 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 152 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, इटली में 24 घंटे में 119 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या अब 32 हजार 735 हो गई है। वहीं, संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख 29 हजार 327 हो चुका है। देश में अब तक 1 लाख 38 हजार 840 ठीक हो चुके हैं। उधर, थाईलैंड में बंदरों पर कोरोना वैक्सीन का टेस्ट शुरू हो चुका है। इससे पहले चूहों पर परीक्षण सफल रहा था।

देश में संक्रमण के अब तक 3040 मामले समने आ चुके हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, स्पेन के स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि नई मौतों और मामलों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 48 लोगों की जान गई है, जबकि 466 नए केस मिले हैं। यहां अब तक 2.82 लाख संक्रमित हैं, जबकि 28 हजार 678 लोगोम की मौत हो चुकी है। वहीं, चिली में संक्रमितों की संख्या 65 हजार 393 पहुंच गई है और 673 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 3237 नए मामलों में 299 बिना लक्षण वाले मामले भी शामिल है। मार्च में देश में पहली बार बीमारी का पता चलने के बाद से अब तक कुल 4 लाख 57 हजार 332 टेस्ट किए गए हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में लगातार तीसरे दिन यहां संक्रमण के मामले 20 से ज्यादा रहे। नए मामलों में आठ विदेशी नागरिकों के थे। वहीं, अब तक देश में 266 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मृत्यु दर 2.38 प्रतिशत रहा।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...