back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 5,234 नये मामले, 87 और की मौत

  • लखनऊ में 825 मिले संक्रमित, 11 की गयी जान

  • लगातार बढ़ रहा है रिकवरी प्रतिशत, अब हुआ 81.88 फीसद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 5,234 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से 87 और की मौत हो गई है। राजधानी लखनऊ के हालात भी पस्त हैं। यहां 825 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके साथ ही महामारी से 11 की जान चली गयी। हालांकि, नए मामलों के साथ-साथ प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 81.88 हो गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार विकट बनी हुई है। रविवार को मिले नये पीड़ितों के बाद यहां अब तक कुल 3,71,394 मरीज़ मिल चुके हैं। इसी तरह महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 5299 हो गया है। महामारी से दम तोड़ने वालों में कानपुर नगर के 12, गोरखपुर के 6, प्रयागराज के 5, वाराणसी, झांसी, मुज़फ्फरनगर के 3-3, अयोध्या, आगरा, लखीमपुर खीरी, इटावा, ग़ाज़ीपुर, बहराइच, रायबरेली, हापुड़, ललितपुर, आंबेडकर नगर के 2-2, चित्रकूट, भदोही, बांदा, जालौन, संभल, मऊ, कन्नौज, संत कबीर नगर, सोनभद्र, बिजनौर, सुल्तानपुर, चंदौली, उन्नाव, बस्ती, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, कुशीनगर, रामपुर, बलिया, बाराबंकी, सहारनपुर, मुरादाबाद और मेरठ के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ की हालत दयनीये बनी हुई है। यहां 825 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 49,084 हो गयी है। इसके अलावा महामारी से अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 630 पहुंच गया है। लखनऊ में एक्टिव केस के संख्या अन्य जिलों से काफी ज़्यादा है। यहां इस समय 9,610 एक्टिव मामले।

लखनऊ के अलावा बुधवार को प्रयागराज में 292, कानपुर नगर में 274, वाराणसी में 266, ग़ाज़ियाबाद में 205, गोरखपुर में 179, मेरठ में 175, गौतम बुद्ध नगर व लखीमपुर खीरी में 152-152, मुरादाबाद में 137, अलीगढ में 135, बरेली में 131 और आगरा में 104 नये कोरोना पीड़ित सामने आये हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,02,689 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 6506 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 61,698 कोरोना के एक्टिव मामले है। इस समय 31,791 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 3517 लोग और सेमी पेड एल-1 प्लस में 196 लोग इलाज करा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...