हनुमान सेतु, महामना मालवीय मिशन में हुआ गीता जयंती पर कार्यक्रम
लखनऊ। शहर के मंदिरों, स्कूलों और दूसरे स्थानों पर शनिवार को गीता जयंती पर कई आयोजन हुए। सामूहिक श्रीमद्भागवत गीता का पाठ, भजन, कीर्तन और आरती हुई।
पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि मार्गशीर्ष, शुक्ल, एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री बाबा नीब करौरी जी वेद विद्यालय में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, शुक्ल यजुर्वेद एवं सामवेद से वैदिक मंगलाचरण हुआ। वेद विद्यालय के 51 बटुकों और आचार्यों ने संपूर्ण श्रीमद्भगवद गीता का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. चंद्रकांत द्विवेदी ने किया। लखनऊ विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नवजीवन रस्तोगी ने गीता पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान में कुरूक्षेत्र में महाभारत युद्ध के मध्य भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का ज्ञान, गीता में प्रमुख चार पात्र संजय, धृतराष्ट्र, अर्जुन एवं भगवान श्रीकृष्ण और गीता में उपनिषद, ब्रह्मविद्या एवं योगशास्त्र के गूढ़ ज्ञान को श्रोताओं को बताया। मंदिर के सचिव दिवाकर त्रिपाठी, वेद विद्यालय के आचार्य गोविंद कुमार शर्मा, मंदिर ट्रस्ट से जेसी पांडेय, मुख्य पुजारी भगवान, वेद विद्यालय के आचार्य उमेश पाठक, श्याम शंकर, शिवमूरत, सोमनाथ, गणेश, पूनम, निष्ठा आदि रहे।
इसके अलावा गोमती नगर विवेक खंड प्रथम स्थित महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ। गीता जयंती पर महामना मालवीय मिशन की ओर से गीता के प्रचार प्रसाद पर जोर दिया गया। भगवान श्रीकृष्ण के चित्र एवं मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरूआत हुई। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमद्भागवत गीता समिति के संरक्षक प्रभु नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि गीता के माध्यम से हम सबको अपने कर्म क्षेत्र में धर्म के आधार पर कार्य का संपादन करने की प्रेरणा मिलती है। गीता के पाठ से व्यक्ति के व्यक्तित्व में धर्म का जागरण होता है। विकृतियों का नाश होता है। अखंड गीता का पाठ समवेत स्वरों में किया गया। गीता पाठ के बाद भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मिशन के राष्ट्रीय सचिव आरएन वर्मा, विद्यालय समिति के अध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना, गीता समिति के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश चंद्र, उपाध्यक्ष केशरी प्रसाद शुक्ल, कैलाश चंद्र, देवेंद्र स्वरूप शुक्ल, हरीष मिश्रा, वीपी श्रीवास्तव आदि रहे।
इस्कॉन में श्रीमद्भगवत गीता के 700 श्लोक पढ़े
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्रीश्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी पर मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने भक्तों के साथ गीता हवन यज्ञ किया। भक्तों के साथ श्रीमद्भगवत गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोकों का पाठ किया गया। यज्ञ में आहुतियां दी गईं। अपरिमेय श्याम ने महाआरती की। के एक श्लोक का स्वाध्याय अवश्य करें।





