back to top

मुंबई-कन्याकुमारी गलियारे के तहत केरल में 50,000 करोड़ की परियोजनाएं हो रही विकसित

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत माला परियोजना के तहत मुंबई- कन्याकुमारी आर्थिक गलियारे के हिस्से के तौर पर 50,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को विकसित किया जा रहा है।

गडकरी यहां केरल के लिए 11,571 करोड़ रुपये की सात राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर आनलाइन तरीके से आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कजाकोट्टम से मुक्कोला के बीच 27 किलोमीटर लंबी राजमार्ग परियोजना का भी उद्घाटन किया। यह परियोजना 1,121 करोड़ रुपये की लागत पर तैयार हुई है।

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नए भारत के दृष्टिकोण के मुताबिक विश्वस्तरीय परिवहन सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए भारतमाला परियोजना जैसी पहलें की गई हैं। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा ढांचागत विकास कार्यक्रम माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारतमाला.. सागरमाला योजना के तहत 119 किलोमीटर की बंदरगाह सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की भी योजना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली- अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे, चेन्नई- बेंगलूरू एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख गलियारे को विकसित किया जा रहा है।

भारतमाला परियोजना के हिस्से के तौर पर1,760 किलोमीटर लंबी मुंबई- कन्याकुमारी आर्थिक गलियारा ऐसी ही एक परियोजना है जिसे विकसित किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि मुंबई से लेकर कन्याकुमार तक के इस कोरिडोर से समूचे पश्चिमी तटीय क्षेत्र में संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्र की आर्थिक समद्घि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, मुंबई- कन्याकुमारी आर्थिक गलियारा के हिस्से के तौर पर केरल राज्य में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश से 650 किलोमीटर की 23 परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...