back to top

देश में सामने आये 48,916 नये मामले, 1336861 लोग संक्रमित, 63.54 फीसद हुए ठीक

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार को 13 लाख के आंकड़े को पार कर गई। महज दो दिन पहले संक्रमण के मामले 12 लाख के पार हुए थे। इस संक्रामक रोग से अब तक देश में 8,49,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 48,916 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,36,861 हो गई। वहीं, 757 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 31,358 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 4,56,071 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक करीब 63.54 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृत्युदर में और गिरावट आई है और यह 2.35 प्रतिशत पर आ गई है। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में जिन 757 लोगों की मौत हुई है उनमें से 278 की महाराष्ट्र, 108 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 59 की उत्तर प्रदेश, 49 की आंध्र प्रदेश, 35 की पश्चिम बंगाल, 32 की दिल्ली, 26 की गुजरात, 14 की जम्मू कश्मीर, 11 की मध्य प्रदेश और आठ-आठ लोगों की राजस्थान और तेलंगाना में मौत हुई। वायरस संक्रमण से असम, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में छह-छह, पंजाब में पांच, केरल और हरियाणा में चार-चार, बिहार और झारखंड में तीन-तीन तथा पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में एक-एक मरीज की मौत हुई।

24 जुलाई तक 158,49,068 नमूनों की जांच की गई

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 24 जुलाई तक।,58,49,068 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 4,20,898 नमूनों की जांच शु्क्रवार को की गई। एक दिन में कोरोना वायरस के लिए की गई ये सर्वाधिक जांच हैं। अभी तक इस वैश्विक महामारी से कुल 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,132 लोगों की मौत हुई।

इसके बाद दिल्ली में 3,777, तमिलनाडु में 3,320, गुजरात में 2,278, कर्नाटक में।,724, उत्तर प्रदेश में।,348, पश्चिम बंगाल में।,290, आंध्र प्रदेश में 933 और मध्य प्रदेश में 791 लोगों की मौत हुई। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 602, तेलंगाना में 455, हरियाणा में 382, जम्मू कश्मीर में 296, पंजाब में 282, बिहार में 220, ओडिशा में 120, असम में 76, झारखंड में 70, उत्तराखंड में 60 और केरल में 54 मरीजों ने जान गंवाई।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...