back to top

भारत में कोविड-19 के 48,661 नए मरीज, संक्रमण के मामले 13,85,522 हुए

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,661 नए मामले सामने आने से रविवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,85,522 हो गए जबकि 8,85,576 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से 705 और लोगों की मौत होने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,063 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से अब भी 4,67,882 लोग संक्रमित हैं। वहीं 63.92 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच की संख्या एक करोड़ 60 लाख के पार चली गई है। आईसीएमआर के अनुसार 25 जुलाई तक 1,62,91,331 लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई जिनमें से 4,42,263 नमूनों की जांच शनिवार को की गई जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

बीते 24 घंटों में जिन 705 लोगों की मौत हुई उनमें से 257 की महाराष्ट्र, 89 की तमिलनाडु, 72 की कर्नाटक, 52 की आंध्र प्रदेश, 42 की पश्चिम बंगाल, 39 की उत्तर प्रदेश, 29 की दिल्ली, 22 की गुजरात, 14 की बिहार, 12 की झारखंड, 11 की राजस्थान और 10 लोगों की मौत ओडिशा में हुई।

पंजाब और जम्मू कश्मीर में नौ, मध्य प्रदेश में आठ, हरियाणा में सात, केरल में पांच, गोवा में चार, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड और नगालैंड में तीन-तीन जबकि असम और लद्दाख में एक-एक मरीज ने इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवाई। अभी तक इस वैश्विक महामारी से कुल 32,063 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,389 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 3,806, तमिलनाडु में 3,409, गुजरात में 2,300, कर्नाटक में 1,796, उत्तर प्रदेश में 1,387, पश्चिम बंगाल में 1,332, आंध्र प्रदेश में 985 और मध्य प्रदेश में 799 लोगों की मौत हुई। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 613, तेलंगाना में 455, हरियाणा में 389, जम्मू कश्मीर में 305, पंजाब में 291, बिहार में 234, ओडिशा में 130, असम में 77, झारखंड में 82, उत्तराखंड में 63 और केरल में 59 मरीजों ने जान गंवाई।

तेलंगाना सरकार की तरफ से ताजा आंकड़ों की प्रतीक्षा है। छत्तीसगढ़ में इस संक्रमण से 39, पुडुचेरी में 38, गोवा में 33, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 11-11, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हेवली तथा दमन और दीव में दो-दो और लद्दाख में तीन तथा नगालैंड में चार लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को कोई न कोई अन्य बीमारी भी थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,66,368 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 2,06,737, दिल्ली में 1,29,531, कर्नाटक में 90,942, आंध्र प्रदेश में 88,671, उत्तर प्रदेश में 63,742, पश्चिम बंगाल में 56,377 और गुजरात में 54,626 मामले सामने आए।

तेलंगाना में 52,466, राजस्थान में 35,298, बिहार में 36,604, हरियाणा में 30,538, असम में 31,086 और मध्य प्रदेश में 26,926 लोग संक्रमित पाए गए। ओडिशा में कोविड-19 के मामले बढ़कर 24,013, जम्मू कश्मीर में 17,305, केरल में 18,098 और पंजाब में 12,684 पर पहुंच गए। झारखंड में 7,836, छत्तीसगढ़ में 7,087, उत्तराखंड में 5,445, गोवा में 4,686, त्रिपुरा में 3,862, पुडुचेरी में 2,654, मणिपुर में 2,176, हिमाचल प्रदेश में 2,049 और लद्दाख में 1,276 लोग संक्रमित पाए गए।

नगालैंड में संक्रमण के 1,289, अरुणाचल प्रदेश में 1,126 और चंडीगढ़ में 852 मामले सामने आए। दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 860 मामले सामने आए। मेघालय में 646, सिक्किम में 499, मिजोरम में 361 तथा अंडमान और निकोबार में 290 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...