back to top

देश में कोरोना वायरस के 47703 नये मामले, 654 लोगों की मौत

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 47,703 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 14,83,156 हो गए। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9,52,743 हो गई है और जिससे देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 64.24 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 654 और लोगों की मौत से देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33,425 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,96,988 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 64.24 प्रतिशत और संक्रमण से मरने वालों की दर 2.25 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार छठे दिन कोविड-19 के 45,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे मे जिन 654 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 227 महाराष्ट्र के लोग हैं।

कोविड-19 से अभी तक 33,425 मरीजों की मौत

इसके बाद तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 75, आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 30, दिल्ली में 26, गुजरात में 22, तेलंगाना में 17, पंजाब में 12 , राजस्थान में 10, बिहार, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में नौ-नौ, असम तथा ओडिशा में सात-सात, हरियाणा में पांच, त्रिपुरा तथा झारखंड में चार-चार, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश तथा केरल में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, नागालैंड तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। कोविड-19 से अभी तक 33,425 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,883 लोगों ने जान गंवाई है।

इसके बाद दिल्ली में 3,853, तमिलनाडु में 3,571, गुजरात में 2,348 , कर्नाटक में।,953 , उत्तर प्रदेश में।,456 , पश्चिम बंगाल में।,411 , आंध्र प्रदेश में।,090, मध्य प्रदेश में 820, राजस्थान में 631 और तेलंगाना में 480 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 397, जम्मू कश्मीर में 321, पंजाब में 318, बिहार में 253, ओडिशा में 147, झारखंड में 89, असम में 86, उत्तराखंड में 66 और केरल में 63 लोगों ने जान गंवाई।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से छत्तीसगढ़ में 44, पुडुचेरी में 43, गोवा में 36, त्रिपुरा में 17, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, मेघालय और नागालैंड में पांच-पांच, लद्दाख में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन , दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथ सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...