back to top

कोरोना के एक दिन में 45,882 नए मामले, कुल संख्या 90 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई। देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। देश में एक दिन में 584 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 154 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 98 की दिल्ली में, 53 की पश्चिम बंगाल में, 39 की उत्तर प्रदेश में, 26-26 लोगों की मौत केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में, 20 की हरियाणा में, 19 की तमिलनाडु में और 15 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक कुल 1,32,162 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 46,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 11,604 की कर्नाटक में, 11,550 की तमिलनाडु में, 8,041 की दिल्ली में, 7,873 की पश्चिम बंगाल में, 7,480 की उत्तर प्रदेश में, 6,910 की आंध्र प्रदेश में, 4,556 की पंजाब में और 3,830 लोगों की मौत गुजरात में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से भी अधिक मामलों में मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...