back to top

प्रदेश में संक्रमण के 4,197 नये मामले, 51 और की गयी जान

  • यूपी में अब तक 1.26 लाख संक्रमितों, मरने वालों का आंकड़ा 2,100 के पार

  • लखनऊ में 629 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 2 की मृत्यु

  • कानपुर नगर में मिले 269 नये संक्रमित, प्रदेश में सबसे ज़्यादा 9 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 4,197 नये मामले सामने आये हैं।
इसके साथ ही अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,26,806 हो गया है। यूपी में संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गयी है। सोमवार को सबसे ज़्यादा 9 लोगों की जान कानपुर नगर में गयी है।
कानपुर नगर के अलावा प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर के 4-4, वाराणसी, बहराइच में 3-3, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, मथुरा, अमरोहा के 2-2, ग़ाज़ियाबाद, झांसी, जौनपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, गोंडा, मिर्ज़ापुर, बिजनौर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बागपत, फर्रुखाबाद और बांदा में 1-1 मरीज़ों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 2,100 पार करके 2,120 हो गयी है।
राजधानी लखनऊ का हाल लगातार ख़राब बना हुआ है। लखनऊ और उसे आसपास के इलाकों में सोमवार को 629 लोग संक्रमित पाये गये हैं, जबकि 2 और लोगों की मौत हो गयी है।
लखनऊ में संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या अब 149 हो गयी है। यहां इस समय प्रदेश में सबसे ज़्यादा 6,337 एक्टिव केस हैं।
हालांकि, एक्टिव केसों के मुक़ाबले लखनऊ अब तक 6,904 मरीज़ स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज भी किये जा चुके हैं।
लखनऊ के बाद सोमवार को एक बार फिर सबसे ज़्यादा 269 लोगों की रिपोर्ट कानपुर नगर में पॉजिटिव आयी है। वहां के अलावा गोरखपुर में 255, प्रयागराज में 223, बरेली में 197, सुल्तानपुर में 161, वाराणसी में 148, अलीगढ में 104, कुशीनगर में 87, शाहजहांपुर में 81, बाराबंकी में 79, सहारनपुर में 78 और गौतम बुद्ध नगर में 71 नये संक्रमित मिले हैं।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 47,878 कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जिसमें 19,635 मरीज होम आइसोलेशन, 1509 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 196 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और इसके अलावा बाकी कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 32,774 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है, जिसमे से 13,139 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके है। प्रदेश में अब तक 76,724 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। रविवार को एक दिन में 91,020 सैम्पल की जांच की गयी।
इस तरह संक्रमण की जांच में 32 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 32,09,587 सैंपल की जांच की गयी है।
पूल टेस्ट के तहत रविवार को 3161 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2984 पूल 5-5 सैंपल के और 177 पूल 10-10 सैंपल की जांच की गयी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के तहत 2,33,726 सर्विलांस टीम द्वारा 1,65,11,267 घरों के 8,31,19,407 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप पर अलर्ट जनरेट होने पर कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर अब तक 7,83,503 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...