back to top

नौ राज्यों में 41 उम्मीदवार उतार चुकी है प्रसपा, आगे भी उतारेंगे: शिवपाल

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रसपा नौ राज्यों में अभी तक 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी है। उन्होंने यह भी कहा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

मेरे कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन है

उनको मेरा और मेरे कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन है। नामांकन पत्र भरने यहां आए यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा मेरा फिरोजाबाद में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से है। जब उनसे यह पूछा गया कि भाजपा का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं हुआ है और ऐसी चर्चा है कि भाजपा अंदरूनी तौर पर आपको समर्थन देकर हल्का प्रत्याशी उतारना चाह रही है तो उन्होंने कहा मैंने तो सड़क पर सबसे ज्यादा लड़ाई भाजपा के खिलाफ ही लड़ी है जबकि सपा नेता रामगोपाल यादव भाजपा से अंदरूनी तौर पर सांठ-गांठ किए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी उतारने की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी उतारने की प्रक्रिया जहां अभी जारी है और नौ राज्यों में हमारी पार्टी 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी है। क्या शिवपाल मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे ? इस पर उन्होंने कहा यदि वह चुनाव प्रचार के लिए बुलाएंगे तो मैं अवश्य जाऊंगा। शिवपाल ने कहा कि वह कल नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और निर्दलियों का समर्थन करने के साथ साथ केंद्र की सत्ता में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...