back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 4,069 नये मामले, 63 और की मौत

  • लखनऊ में 532 मिले पॉजिटिव, महामारी से गयी 14 की जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 4,069 नये मामले सामने आये हैं, जबकि महामारी से 63 और की मौत हो गयी है। हालांकि, राजधानी लखनऊ में फिलहाल नये केस की संख्या कम हो रही है। यहां मंगलवार को 532 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और 14 पीड़ितों की जान चली गयी है। राहत भरी बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत बढ़ रहा है। मंगलवार को रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 85.34 हो गया।

प्रदेश में नये कोरोना मामलों की संख्या अभी तक स्थिर नहीं हो पा रही है। मंगलवार को मिले मामलों के बाद यूपी में अब तक कुल 3,97,309 संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 5,715 हो गया है। मरने वालों में कानपुर नगर, गोरखपुर, वाराणसी के 5-5, हरदोई के 4, झांसी, इटावा के 3-3, मेरठ, अयोध्या, मथुरा, बहराइच, फर्रुखाबाद के 2-2, चित्रकूट, जालौन, अमरोहा, बिजनौर, सीतापुर, बुलंदशहर, गोंडा, महराजगंज, शाहजहांपुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, गौतम बुद्ध नगर और प्रयागराज के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ की स्थिति फिलहाल थोड़ी ठीक होती लग रही है। यहां हर दिन संक्रमित मिलने वालों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है। यहां मंगलवार को मिले नये संक्रमण पीड़ितों के बाद अब तक कुल 52,221 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। लेकिन, मरने वालों का आंकड़ा कम न हो पाने की वजह से अब तक कुल 700 लोग महामारी से दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ के अलावा प्रयागराज में 254, वाराणसी में 246, ग़ाज़ियाबाद में 225, गोरखपुर में 210, कानपुर नगर में 182, मेरठ में 160, लखीमपुर खीरी में 107 और बरेली में 104 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,36,981 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 5711 लोग डिस्चार्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 52,160 कोरोना के एक्टिव मामले है। इसमें से 25,399 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में 3,647 और सेमी पेड एल-1 प्लस में 108 लोग ईलाज करा रहे है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...