back to top

37 और लोगों को डेंगू ने जकड़ा

मच्छर जनित स्थितियां मिलने पर 10 लोगों को नोटिस

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के डंक से राहत नहीं मिल रही है। शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर डेढ़ हजार के करीब पहुंच गयी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान 37 और लोग डेंगू की चपेट में आ गये।

अस्पतालों की ओपीडी में सैकड़ों लोग गंभीर बदन-सिर दर्द के साथ बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। सबसे खतरनाक पहलू यह कि डेंगू भी बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ज्यादा हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर एहतियातन मच्छरों से बचने, जमकर पानी पीने और बिना डॉक्टर की सलाह पारासिटामॉल के अलावा कोई दवा नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं।

केजीएमयू के डा. डी.हिमांशु का कहना है कि डेंगू होने पर तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। माइल्ड डेंगू हो या सीवियर डेंगू यदि पानी का भरपूर सेवन करेंगे तो जल्द ठीक हो जायेंगे। गुरूवार को शहर के अलीगंज, चन्दरनगर, सरोजनीनगर, इन्दिरानगर व सिल्वर जुबली में 4-4, चिनहट, रेडक्रास, चिनहट व टूडियागंज में 3-3, ऐशबाग व काकोरी मेंं 2-2 और मोहनलालगंज में 1, डेंंगू मरीज मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 1687 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया, इस दौरान 10 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पायी गयीं। सभी को नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने मकबूलगंज लालकुआ चैराहा, लेबर कालोनी वार्ड दरियापुर, फतेहपुर गॉव अलीगंज थाना, गेट नम्बर-4 हाईकोर्ट, विकार नगर ढाल आलमबाग, बड़ी पानी टंकी पॉवर हाउस चौराहा आईआईएम रोड, क्रिस्टल अपार्टमेन्ट फैजाबाद रोड, जीसी भवन सेक्टर-जे आशियाना के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का करायी और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी।

नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने डेंगू प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया।

इन बातों का रखें ध्यान-

  • बुखार होने पर सिर्फ पारासिटामोल दवा लें
  • खूब पानी, खूब पानी पियें और पौष्टिक आहार लें
  • भरपूर आराम करें। सभी जरूरी जांच कराएं
  • जांच में रोग की पुष्टि होने पर ही दवा लें
  • ब्रूफेन, एस्प्रिन, डिस्प्रिन नहीं लें, ये खून पतला कर डेंगू को घातक बनाती है

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...