back to top

मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 12 बजे से ही स्नान प्रारंभ हो गया था। उन्होंने कहा कि आज पूरे दिन मकर संक्रांति का मुहूर्त है जिसे देखते हुए स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंचने की संभावना है।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में बसाया गया है। मेला क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय स्थापित किए गए हैं और 3500 से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं।

अग्रवाल ने बताया कि छोटी अवधि का कल्पवास करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए माघ मेला में टेंट सिटी बसाई गई है जहां ध्यान और योग आदि की सुविधाएं मौजूद हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत इस बार 42 अस्थायी पार्किंग हैं जिनमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि माघ मेला 2025-26 में कुल 12,100 फुट लंबे घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...