back to top

यूपी में संक्रमण के 3,561 नये मामले, 47 और की मौत

  • लखनऊ में 529 पीड़ित बढे, तीन ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर थोड़ी से बढ़ोतरी हई है, हालांकि प्रतिदिन होने वाली मौत के आंकड़ों में कमी आयी है। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 3561 नये मामले मिले हैं, जबकि भदोही के मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी सहित 47 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ का भी लगभग यही हाल है। यहां 529 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि काफी अरसे बाद सिर्फ तीन लोगों की की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ़्तार पकड़ता हुआ दिख रहा है। यहां बुधवार को मिले नये मामलों के बाद अब तक कुल 4,27,506 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। हालांकि, सरकारी रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या 4,24,326 है। इसी तरह अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,200 हो गया है।

महामारी से दम तोड़ने वालों में कानपुर नगर, वाराणसी, सहारनपुर, आजमगढ़ के 3-3, आंबेडकर नगर, मथुरा, जौनपुर, अयोध्या, गोरखपुर के 2-2, प्रयागराज, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ, झांसी, लखीमपुर खीरी, मुज़फ्फरनगर, महराजगंज, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, सीतापुर, फर्रुखाबाद, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, बदायूं, फ़िरोज़ाबाद, ललितपुर, अमेठी, कन्नौज, मऊ, भदोही के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

लखनऊ के एसजीपीजीआइ में 12 दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे भदोही के सीडीओ विवेक त्रिपाठी हार गये। मंगलवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ के हाल धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं। यहां अब तक कुल 56,250 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा यहां अब तक 757 की जान जा चुकी है। लखनऊ के अलावा ग़ाज़ियाबाद में 257, गौतम बुद्ध नगर में 213, मेरठ में 191, प्रयागराज में 159, गोरखपुर में 150, वाराणसी में 137 और कानपुर नगर में 112 नये कोरोना पीड़ित मिले हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...