back to top

देश में कोरोना वायरस के 34,884 नये मामले, दस लाख के पार मरीज

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,38,716 हो गई है। अभी तक देश में 6,53,750 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से एक दिन में 671 लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,273 हो गई। देश में इस समय 3,58,692 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा, अभी तक 62.94 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 17 जुलाई तक 1,34,33,742 कुल नमूनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 3,61,024 नमूनों की जांच की गयी।

24 घंटे में 671 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 671 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 115, तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली में 26-26, गुजरात में 17, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में नौ-नौ, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आठ-आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा में पांच, झारखंड, बिहार एवं ओडिशा में चार-चार, असम एवं पुडुचेरी में तीन-तीन, छत्तीसगढ़ एवं गोवा में दो-दो और केरल एवं उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

अब तक संक्रमण से हुई कुल 26,273 मौत

अब तक संक्रमण से हुई कुल 26,273 मौत के मामलों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,452 लोगों की, इसके बाद दिल्ली में 3,571, तमिलनाडु में 2,315, गुजरात में 2,106, कर्नाटक में।,147, उत्तर प्रदेश में।,084, पश्चिम बंगाल में।,049, मध्य प्रदेश में 697 और राजस्थान में 546 लोगों की मौत हुई। इनके अलावा आंध्र प्रदेश में 534, तेलंगाना में 403, हरियाणा में 327, पंजाब में 239, जम्मू-कश्मीर में 231, बिहार में 201, ओडिशा में 83, उत्तराखंड और असम में 51-51, झारखंड में 46 और केरल में 38 लोगों की मौत संक्रमण से हो गई है।

पुडुचेरी में 25, छत्तीसगढ़ में 23, गोवा में 21, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय , दादर एवं नगर हवेली और दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सार्वधिक 2,92,589 मामले

महाराष्ट्र में संक्रमण के सार्वधिक 2,92,589 मामले, तमिलनाडु में।,60,907, दिल्ली में।,20,107, कर्नाटक में 55,115, गुजरात में 46,430, उत्तर प्रदेश में 45,163 और तेलंगाना में 42,496 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 40,646, पश्चिम बंगाल में 38,011, राजस्थान में 27,789, हरियाणा में 24,797, बिहार में 23,589 और मध्य प्रदेश में 21,081 मामले है। असम में 20,646 , ओडिशा 16,110 , जम्मू और कश्मीर में 12,757 मामले हैं। केरल में 11,066 और पंजाब में 9,442 मामले हैं।

छत्तीसगढ़ में वायरस से कुल 4,964, झारखंड में 4,921 मामले

छत्तीसगढ़ में वायरस से कुल 4,964, झारखंड में 4,921, उत्तराखंड में 4,102, गोवा में 3,304, त्रिपुरा में 2,366, हिमाचल प्रदेश में।,417 और लद्दाख में।,151 लोग संक्रमित हुए हैं। नागालैंड में 956 मामले, चंडीगढ़ 660, अरुणाचल प्रदेश में 609 और दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव में कुल 585 मामले सामने आए हैं। मेघालय में संक्रमण के 403 मामले, मिजोरम में 282, सिक्किम में अब तक 266 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 194 मामले आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...