back to top

यूपी में मिले कोरोना संक्रमण के 3,376 नये मामले, 45 और की मौत

  • लखनऊ में 403 की रिपोर्ट पॉजिटिव, आठ की गयी जान

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ की स्थिति अब कुछ संभालती नज़र आ रही है। एक तरफ जहां नये केस की संख्या कम हो रही है, मरने वालों का आंकड़ा भी नीचे जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में संक्रमण के 3376 नये मामले मिले हैं, जबकि 45 और की मौत हो गयी है। वहीँ राजधानी लखनऊ में भी 403 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और 8 ने महामारी से दम तोड़ दिया है।

प्रदेश में संक्रमण के नये मामलों का ग्राफ अब धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। यहां गुरुवार को मिले नये केसेस के बाद तक कुल 4,30,882 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,245 हो गया है। गुरुवार को महामारी से दम तोड़ने वालों में प्रयागराज, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर के 3-3, मेरठ, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, सोनभद्र, फतेहपुर के 2-2, अम्बेडकर नगर, भदोही, औरैया, मऊ, ललितपुर, बदायूं, हापुड़, बुलंदशहर, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, कृषि नगर, मुज़फ्फरनगर, बलिया, अयोध्या, बरेली और कानपुर नगर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में पिछले 10 दिनों से हालात ठीक होते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक कुल 56,653 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। यहां अब तक कुल 765 मरीज़ों की जान भी जा चुकी है। लखनऊ के साथ ही अभी तक महामारी के लिहाज़ से हॉटस्पॉट बने कई जिलों में भी संक्रमण के मामले काफी कम हुए हैं। गुरुवार को प्रयागराज व ग़ज़िआबाद में 189-189, गोरखपुर में 180, गौतम बुद्ध नगर में 154, कानपुर नगर में 151, मेरठ में 129, वाराणसी और मुरादाबाद में 121-121 नये पीड़ित मिले हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में बहुत ज़्यादा सावधानी की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,690 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,78,662 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में 42,552 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,205 लोग हैं।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में आज 14,834 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा कि हाॅट स्पाॅट एरिया में 224 की कमी आयी है। प्रदेश के 15,047 कन्टेनमेंट जोन के 1,165 थानान्तर्गत, 10,91,008 मकानों के 60,27,045 लोगों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कुल 1,67,082 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,13,75,818 सैम्पल की जांच की गयी है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...