back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 3,348 नये मामले, 41 और की मौत

  • लखनऊ में 330 मिले पीड़ित, चार ने तोडा दम

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 89.37

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के रोज़ मिलने वाले मामलों का ग्राफ अब धीरे-धीरे नीचे की तरफ आ रहा है। रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 3,348 नये मामले मिले हैं, जबकि संक्रमण से 41 और की मौत हो गयी। लखनऊ की तबियत भी ठीक हो रही है। यहां 330 और लोग पीड़ित मिले हैं और चार की मौत हो गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस समय प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़ कर 89.37 हो गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कहर में काफी कमी आयी है। यहां अब तक कुल 4,40,578 संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,394 हो गया है। रविवार को संक्रमण से मरने वालों में लखनऊ को छोड़ कर वाराणसी के 5, कानपुर नगर, प्रयागराज, मुरादाबाद, अयोध्या, ग़ाज़ीपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद के 2-2, शामली, फतेहपुर, अमेठी, कन्नौज, संत कबीर नगर, फ़िरोज़ाबाद, सोनभद्र, रायबरेली, चंदौली, सुल्तानपुर, हरदोई, आजमगढ़, महराजगंज, कुशीनगर, शाहजहांपुर, झांसी, बरेली और गौतम बुद्ध नगर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

लखनऊ के हालत भी अब फिलहाल सामान्य होते दिख रहे हैं। यहां भी अब तक कुल 57,309 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा यहां अब तक 786 लोग संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात यह है कि ऐसे जिले जहां अब तक 100 या 200 से ज़्यादा केस हर दिन मिल रहे थे उनकी संख्या में भी कमी आयी है। लखनऊ को छोड़ कर प्रयागराज में 234, मुरादाबाद में 177, मेरठ में 174, वाराणसी में 161, ग़ाज़ियाबाद में 138, गोरखपुर में 124, गौतम बुद्ध नगर में 117 और कानपुर नगर में 110 नये पीड़ित सामने आये हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,417 व्यक्ति इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,90,566 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 40,019 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 18,167 लोग और प्राइवेट हॉस्पिटलों में 3,250 मरीज़ हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...