back to top

दुनिया में कोरोना के 3.35 करोड़ केस

वॉशिंगटन/लंदन/पेरिस। कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में अमेरिका पहले पायदान पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि देश में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 15 करोड़ रैपिड टेस्ट (एबट रैपिड पॉइंट आॅफ केयर टेस्ट) किए जाएंगे। इसमें से 5 करोड़ टेस्ट किट ज्यादा खतरे वाले समुदाय, बुजुर्गों के लिए बनाए गए नर्सिंग होम्स और केयर एजेंसीज को दी जाएंगी।

लैब में टेस्ट कराने के बजाय एबट टेस्ट किट सस्ती पड़ती है और इससे 15 मिनट में नतीजा मिल जाता है। अमेरिका के ज्यादातर नर्सिंग होम्स में इसी से टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, दुनिया में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 49 हजार 873 लोग संक्रमित हैं। 10 लाख 6 हजार 379 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये कि अब तक 2 करोड़ 48 लाख 78 हजार 124 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं, साउथ कोरिया में सोमवार को 39 नए केस सामने आए। हालांकि केसों में हल्की गिरावट भी देखी गई है। इसके बावजूद सरकार ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टियों में लाखों लोग घूमने का प्लान बना चुके हैं।

इससे महामारी फैलने का खतरा हो सकता है। देश में 23 हजार 699 केस हैं, 407 मौतें हुई हैं। वहीं, साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया ने अक्टूबर के लिए सिलेक्टिव क्वारैंटाइन (कुछ मामलों में दूरी बनाकर रहना) की अवधि को बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने सोमवार रात देश के नाम संदेश में ये घोषणा की।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...