back to top

पाकिस्तान में ट्रेन-बस की टक्कर में गई 29 लोगों की जान

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक मिनी बस के ट्रेन से टकरा जाने के कारण 29 लोगों की जान चली गई। मृतकों में अधिकतर सिख श्रद्धालु थे। अधिकारियों ने बताया कि कराची से लाहौर जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस ने दोपहर डेढ़ बजे र्फूकाबाद में एक मानव रहित क्रॉसिंग पर मिनी बस को टक्कर मार दी। बस में सिख श्रद्धालु सवार थे। यह घटना जहां हुई वह लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी सिख थे। हाशमी ने बताया, बस सिख श्रद्धालुओं को र्फूकाबाद में गुरुद्वारा सच्चा सौदा ले जा रही थी। श्रद्धालु पेशावर से ननकाना साहिब आए थे। ननकाना साहिब में रूकने के बाद वे पेशावर जा रहे थे। ननकाना साहिब की सीमा तक उन्हें ईटीपीबी की सुरक्षा दी गई थी। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

रेलवे ने कहा है कि एक संभागीय इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया और मामले में जांच शुरू की गई है। रेल मंत्री शेख राशिद ने अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कदम उठाने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर शोक प्रकट किया और घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...