back to top

यूपी में कोरोना के 288 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 6017

  • राजधानी लखनऊ में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के 75 जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 288 नये मामले मिले हैं। इनके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 6017 हो गयी है। संक्रमण से प्रदेश में शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी। फिरोजाबाद, बुलंदशहर तथा अलीगढ़ में एक-एक मौत हुई है। प्रदेश में माहमारी से अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है।

इधर, राजधानी लखनऊ में रेलवे अस्पताल कर्मी सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। शनिवार को यहां लौटे 9 मजदूर व परिवार वालों में कोरोना वायरस पाया गया। इनमें पांच पुरुष व चार महिलाएं हैं। सभी क्वारंटीन सेंटर में थे। इन्हें अब लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नरही में एक महिला व बादशाह नगर में रेलवे अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

शनिवार को जौनपुर में 21, इटावा में 9, हरदोई में 10, देवरिया में 4, कानपुर में दो, कन्नौज में दो, शामली में दो, कानपुर देहात तथा कुशीनगर में एक-एक मरीज को कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कुल 2456सक्रिय मामले हैं, जबकि 3406 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पूर्वांचल के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है।

शनिवार देर शाम वाराणसी में मुंबई से आए तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स प्रवासी कामगारों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर जरूरत के हिसाब से प्रवासी श्रमिकों का सैंपल इकट्ठा कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 6,58,982 प्रवासी श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। इनमें से 764 लोगों में संक्रमण का कोई न कोई लक्षण पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। प्रसाद ने कहा कि प्रवासियों में संक्रमण का ज्यादा प्रतिशत मिल रहा है।

ऐसी स्थिति में ग्राम और मोहल्ला निगरानी समितियों की एक बड़ी भूमिका उनको क्वारंटाइन में रखने की और उनकी लगातार निगरानी करने की है। ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। उन्होंने इन निगरानी समितियों से अपील की कि होम क्वारंटाइन किये गये लोगों के घर पर अवधि की तिथि सहित पोस्टर अवश्य लगायें और क्वारंटीन किये गये लोगों को निर्धारित अवधि तक रहने के लिए सुनिश्चित करायें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...