5 लोगों को नोटिस
वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बारिश के साथ डेंगू का कहर और बढ़ता रहा है। सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से डेंगू के 28 नये मरीज मिले। इसके अलावा मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर 5 लोगों को नोटिस जारी किया।
बीते चौबीस घंटों के दौरान चन्दरनगर व इन्दिरानगर में 4-4, अलीगंज, एन के रोड, चिनहट व सिल्वर जुबली में 3-3 सरोजनीनगर, टूडियागंज, ऐशबाग व रेडक्रास में 2-2 डेंगू मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर टीम ने इन्दिरानगर, अलीगंज, आलमबाग व चिनहट आदि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में बुखार पीड़ितों की हाल जाना। इन सभी मरीजों के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 335 घरों तथा विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया, जहां 5 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पायी गयी, इन सभी को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा नगर मलेरिया इकाई व जिला मलेरिया अधिकारी की टीम लोगों को घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकयों को ढककर रखें, कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा दे एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में जाने, पूरे बाह के कपडे पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्रों के अलावा स्कूलों का भी निरीक्षण कर हुए डेंगू एवं मच्छर जनित रोगो से बचाव हेतु ‘क्या करें, क्या न करें’ सम्बन्धी जानकारी दी गयी।





