back to top

यूपी में कोविड-19 से संक्रमित 28 और लोगों की मौत, 3033 नए मामले सामने आए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड19 संक्रमित 28 और लोगों की मौत हो गई तथा 3033 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड19 के 28 और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में इस संक्रमण से अब तक 6466 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 3033 नए मरीजों में कोविड19 संक्रमण की पुष्टि की गई। इसी दौरान कुल 3662 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। यह लगातार 26वां दिन है जब प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में इस वक्त 38082 मामले उपचाराधीन हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,97,570 मरीज कोविड19 संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में ठीक होने का प्रतिशत 89.92 हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,51,367 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक एक करोड़ 21 लाख 92 हजार 619 नमूने जांचे जा चुके हैं।

प्रसाद ने कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी भले ही आ रही हो लेकिन कोविड19 वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यूरोप तथा दुनिया के कई अन्य देशों में नए मामलों में गिरावट के बाद संक्रमण की दूसरी लहर आई है, लिहाजा हमें किसी खुशफहमी से बचते हुए कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...