back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 2728 नये मामले, 36 और की मौत

  • लखनऊ में 288 और मिले पीड़ित, तीन की गयी जान

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 90.42

  • एक्टिव केसेस में पिछले चार हफ़्तों में आयी 47 फीसदी कमी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ में पिछले कोरोना संक्रमण के चलते विकट बनी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना संक्रमण के 2,728 नये मामले मिले हैं, जबकि 36 और लोगों की मौत हो गयी। इसी तरह लखनऊ में 288 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और तीन लोगों की जान चली गयी है।

राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 90.42 प्रतिशत हो गया है। इस बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एक्टिव केसों में पिछले चार हफ़्तों में 47 प्रतिशत की कमी आयी है।

कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत ही ज़्यादा ख़राब सेहत प्रदेश की सेहत अब धीरे-धीरे संभल हो रही है। गुरुवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक मिले संक्रमितों का आंकड़ा 45 लाख के पार जा कर 4,51,351 हो गया है। इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा 6,543 हो गया है।

लखनऊ को छोड़ कर गुरुवार को मरने वालों में कानपुर नगर, वाराणसी के 3-3, आगरा, महराजगंज, ग़ाज़ीपुर के 2-2, भदोही, संभल, औरैया, जालौन, रायबरेली, बहराइच, पीलीभीत फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, इटावा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, गोरखपुर और प्रयागराज के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी में भी हालत बेहतर हुए हैं। यहां भी अब तक कुल 58,182 लोग कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। यहां के अलावा ग़ाज़ियाबाद में 167, प्रयागराज में 156, वाराणसी में 155, गौतम बुद्ध नगर में 140, मेरठ में 126 मुरादाबाद में 121 और गोरखपुर में 111 नये पीड़ित मिले हैं। ख़ास बात यह है कि कई जिलों जैसे कानपुर नगर, बरेली, झांसी, अलीगढ और अयोध्या में नये मामलों की संख्या में भरी गिरावट आयी है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव मामलों की तुलना में ज़्यादा है।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3239 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अब तक कुल 4,04,545 लोगों इलाज हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 36,295 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

एक्टिव केसों में पिछले चार हफ़्तों में 47 प्रतिशत की कमी आयी है। होम आइसोलेशन में 16,995 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,48,045 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा ले चुके हैं, जिनमे से 2,31,050 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की समय पूरा कर लिया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश ने बुधवार को कोविड-19 की टेस्टिंग में नया बैंच मार्क स्थापित करते हुए कुल जांच की संख्या सवा करोड़ का आकड़ा पार किया है। प्रदेश में 30 सितम्बर को कुल टेस्टिंग में एक करोड़ का आकड़ा पार किया था। पिछले 15 दिनों में 25 लाख और टेस्ट किये गये। बुधवार को प्रदेश में एक दिन में कुल 1,54,163 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,25,09,210 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश कुल टेस्टिंग में देश में पहले पायदान पर है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...