back to top

देश में कोरोना से 242 की मौत, संक्रमितों की संख्या 7,529

  • 642 को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
  • मध्य प्रदेश में 17, महाराष्ट्र 13, गुजरात दो, असम में एक की मौत

नयी दिल्ली(एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के चलते मृतकों का आंकड़ा शनिवार को 242 पर पहुंच गया और कुल संक्रमितों की संख्या 7,529 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब भी 6,565 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 642 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम से अब तक 33 लोगों की मौत हुई है। इनमें 17 मौत मध्य प्रदेश में, 13 महाराष्ट्र में, दो गुजरात में और एक असम में हुई है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 110 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 33, गुजरात में 19 और दिल्ली में 13 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 11 मौत जबकि तमिलनाडु में आठ और तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह-छह लोगों की मौत जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में जहां चार-चार मौत हुई है वहीं हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केरल में दो लोगों की मौत हुई है।

बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम प्रत्येक से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। कुल 7,447 संक्रमितों में 71 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा शुक्रवार की शाम तक 206 था। हालांकि विभिन्न राज्यों से शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे तक प्राप्त आंकड़ों पर आधारित पीटीआई की तालिका के मुताबिक देश भर में 7,510 लोग संक्रमण की चपेट में हैं और कम से कम 251 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है। अधिकारी इसके पीछे प्रक्रियात्मक देरी को वजह बता रहे हैं जो इसे लेकर हो रही है कि कौन सा मामला किस राज्य से जुड़ा है। मंत्रालय द्वारा सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक।,574 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 911 और दिल्ली से 903 मामले सामने आए। राजस्थान में मामले बढ़कर 553 हो गए जबकि तेलंगाना में 473, मध्य प्रदेश में 435 और उत्तर प्रदेश में 431 मामले दर्ज किए गए।

केरल में 364 और आंध्र प्रदेश में 363 मामले सामने आए। गुजरात में अब तक 308 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 207, जबकि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में 177 हो गए हैं। पंजाब में अभी तक 132 जबकि पश्चिम बंगाल में 116 मामले सामने आए। बिहार में इस विषाणु से 60 लोग संक्रमित पाए गए जबकि ओडिशा में कोरोना वायरस के 48 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तराखंड में 35 और असम में 29 मरीज सामने आए हैं।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 28 मामले हैं। चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में 18-18 मामले सामने आए जबकि लद्दाख में 15 और झारखंड में 14 लोग संक्रमित पाए गए। अंडमान और निकोबार द्वीप में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। गोवा में संक्रमण के सात मामले सामने आए। इसके बाद पुडुचेरी में पांच मामले सामने आए। मणिपुर में दो जबकि त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...