back to top

यूपी में कोरोना के 2390 नए मामले, 29 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गई तथा 2390 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7441 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2390 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 2529 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 21954 कोविड-19 संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में इस संक्रमण से उबरने की दर 94.31ञ् हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की एक नई लहर आने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार की सभी लोगों से अपील है कि वे सावधान रहें।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 121362 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 73 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लक्षित वर्गों से नमूने लेने का दूसरा चरण 19 नवंबर से शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा।

प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत शहरी मलिन बस्तियों, अस्थाई कारागारों, बाल सुधार गृहों, वृद्घाश्रमों, नारी निकेतन, रेहड़ी वालों तथा शिक्षकों के नमूने लेकर उनकी जांच की जाएगी। इस अभियान का पहला चरण 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलाया गया था।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...