back to top

कोविड-19 से वर्ष 2020-21 की प्रथम तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत गिरावट

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि स्थिर कीमतों (2011 -12) पर सकल घरेलू उत्पाद में कोविड-19 सहित विभिन्न कारकों के कारण वर्ष 2021-21 की प्रथम तिमाही के दौरान 23.9 प्रतिशत की कमी हुई है। लोकसभा में एस जगतरक्षकन, राजीव रंजन सिंह ललन, ए के पी चिनराज, कौशलेंद्र कुमार, के मुरीलधरन के प्रश्न के लिखित उत्तर में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा योजना मामलों के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, सरकार ने अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अनेक उपाए किए हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें अन्य बातों के साथ साथ नकद अंतरण या उसके बदले में अन्य वस्तु द्वारा परिवारों के लिए सहायता उपाए, मनरेगा कार्यकर्ताओं के लिए वेतन वृद्धि और भवन एवं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए सहायता शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इसमें स्व सहायता समूहों के लिए गिरवी मुक्त रिण, ईपीएफ अंशदान में कमी, प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार का प्रावधान, पीएम स्वनिधि के तहत रेहड़ी पटरी वालों के लिए रिण सुविधा, अत्मनिर्भर पैकेज आदि शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि पर विमुद्रीकरण तथा कोविड-19 के प्रभाव का आकलन किया है, मंत्री ने बताया, स्थिर कीमतों (2011 -12) पर सकल घरेलू उत्पाद में कोविड-19 सहित विभिन्न कारकों के कारण वर्ष 2021-21 की प्रथम तिमाही के दौरान 23.9 प्रतिशत की कमी हुई है। यह 2019-20 की प्रथम तिमाही में 5.2 प्रतिशत रही थी।

राव ने कहा कि वर्ष 2020-21 की प्रथम तिमाही के दौरान खनन और उत्खनन, विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, होटल यातायात, संचार एवं प्रसारण संबधित सेवाओं में तेज गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 की प्रथम तिमाही के दौरान गिरावट कृषि, वानिकी एवं मत्स्य क्षेत्र के अतिरिक्त लगभग सभी व्यापक क्षेत्रों में वृद्घि दरों में गिरावट के कारण हुई थी।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...