back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 2274 नये मामले, 26 और की मौत

  • लखनऊ में 236 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) से जुड़े जिलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की वजह से अब वहां स्थिति एक बार फिर चिंताजनक होने लगी है। ग़ाज़ियाबाद, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर दोबारा संक्रमण के हॉट बेड बनते लग रहे हैं। वैसे रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के कुल 2,247 नये मामले सामने आये हैं, जबकि महामारी से 26 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ संक्रमण का ग्राफ लगातार 200-300 केसेस के बीच ऊपर-नीचे हो रहा है। यहां 236 और पीड़ित और संक्रमण से एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया है।

यूपी में ऐसे समय में जब बाकी के जिलों में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आयी है, एनसीआर से जुड़े मेरठ, ग़ाज़ियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में नये केसेस की संख्या राकेट की तरह दोबारा ऊपर जा रही है। वैसे अब प्रदेश में अब तक मिले मरीज़ों का आंकड़ा 50 लाख से ज़रा सा ही कम रह गया है। यहां अब तक कुल 4,99,968 संक्रमित मिल चुके हैं।

इसी तरह से मरने वालों का आंकड़ा 7206 हो गया है। रविवार को संक्रमण से सबसे ज़्यादा पांच मरीज़ों की मौत मेरठ में हुई है। वहां के अलावा गोरखपुर में 2, कानपुर नगर, प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, जौनपुर, हरदोई, इटावा, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बिजनौर, फतेहपुर और बांदा में 1-1 लोगों की जान चली गयी।

राजधानी लखनऊ का हाल यथावत बना हुआ है। यहां अब तक संक्रमण के अब तक कुल 64,648 मरीज़ मिल चुके हैं। इसके अलावा यहां महामारी से 923 लोग दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ के अलावा रविवार को प्रमुख जिलों में से ग़ाज़ियाबाद में 223, मेरठ में 204 और गौतम बुद्ध नगर में 139 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...