back to top

यूपी में कोरोना के 216 नए मामले, संक्रमण से चार और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और मरीज़ों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8,646 हो गई है जबकि इस महामारी के 216 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5,99,837 पर पहुंच गया है।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 521 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 5,85,273 तक पहुंच गई है। प्रसाद ने बताया कि अब राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,918 रह गई है।

अपर मुख्य सचिव के अनुसार राज्य में गुरुवार को 1.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। राज्य में चल रहे कोविड टीकाकरण के बारे में प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार की अपराह्र तीन बजे तक 85,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अगले सत्र में चार और पांच फरवरी को सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के टीके की खुराक पूर्ण हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि पांच फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं जैसे पुलिस के जवानों, अर्द्धसैनिक बलों, सेना के जवानों, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, राजस्वकर्मियों और सफाई कर्मियों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। आगामी 25 मार्च तक इनकी दोनों खुराक पूरी हो जाएगी। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...