back to top

पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में बना 210 बेड का कोविड अस्पताल

लखनऊ। कोरोना की जांच शुरू करने के बाद पीजीआई के ट्रॉमा में कोविड अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल विशेष तौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। इस कैम्पस में 25 वेंटीलेटर बेड और 40 आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं। शासन की अनुमति के बाद उन्हें भी चालू कर दिया जाएगा।

अस्पताल की क्षमता 210 बेड की है जिसमें 80 वेंटीलेटर और 130 आइसोलेशन वार्ड होंगे। बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शासन ने दो दिन पहले ही पीजीआई के ट्रामा में 210 बेड का आधुनिक राजधानी कोविड अस्पताल बनाने की घोषणा की थी जो पूरी हुई।

बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान के साथ कोविड अस्पताल के लिए गठित कोविड टॉस्क के अधिकारियों के साथ बैठक की।

श्री खन्ना ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि अस्पताल के लिए जो भी जरूरी उपकरण और संसाधन जरूरी हैं वह उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कोविड अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कोरोना वार्ड में भर्ती गायिका कनिका के सेहत की भी जानकारी ली। उन्होंने पीजीआई की पुरानी ओपीडी में बनाये गए 10 बेड के कोरोना वार्ड का भी निरीक्षण किया। कनिका वहीं पर भर्ती हैं।

मंत्री ने वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के योगदान को सराहा। निदेशक डॉ. राधाकृष्ण धीमान ने कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज और निगरानी के लिए 11 कोविड टॉस्क गठित की है जिसके चेयरमैन व खुद हैं। यह टॉस्क कोविड आईसीयू, आइसोलेशन व दवा वितरण भोजन आदि की व्यवस्था करेंगे।

पीजीआई करेगा पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित

पीजीआई के टेली मेडिसिन विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का जिम्मा लिया है। उन्हें बताया जाएगा कि मरीजों के इलाज व जांच के साथ खुद की कैसे सुरक्षित रखें। प्रदेश सरकार ने संजय गांधी पीजीआई के टेलीनेडिसिन विभाग को यह निर्देश दिया कि वह प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों में काम करने वाले उन डाक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों को ट्रेनिंग दे जो कोरोना मरीजों के इलाज में जुटी है।

टेलीमेडिसिन विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने प्रशिक्षण के लिए एक विशेष सा टवेयर तैयार किया है। इसके तहत डाक्टरों को बताया जाएगा कि कोरोना मरीजों की देख भाल कर रहे डॉक्टर व अन्य स्टाफ को पीपीई ड्रेस पहनने के साथ ही वार्ड में जाने से पहले और निकलने के पहले कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। इसकी जानकारी आॅनलाइन टेलिमिडिसन के जरिये प्रदेश के सभी अस्पतालों को दी जाएगी। जहां कोरोना वार्ड बनें हैं या बनाये जाने हैं। टेलीमेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...