back to top

उत्तर रेलवे के 21 हजार रेलकर्मियों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु ऐप

लखनऊ। कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के प्रयासों की महाप्रबंधक राजीव चौधरी द्वारा उत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा की जा रही है साथ ही मुख्यालय एवं मंडलों के अधिकारियों द्वारा फ्रंटलाइन स्टाफ के साथ नियमित वार्ता और जमीनी वास्तविकताओं के बारे जानने के साथ ही स्टाफ को प्रेरित किया जा रहा है।

रेल मंत्रालय ने 4 अप्रैलको सूचित किया था कि, आयुष मंत्रालय द्वारा बनाया गया आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में रेल कर्मियों एवं उनके परिवार के सद्स्यों में बहुत प्रभावी होगा। यह भी सूचित किया गया कि, आयुष मंत्रालय ने रेल कर्मियों एवं उनके परिवारों को ध्यान में रखते हुए उनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया है।

महाप्रबंधक राजीव चौधरी द्वारा इस ऐप को अधिकाधिक डाउनलोड करने पर बल दिया था। इसके फलस्वरूप अबतक उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लगभग 21 हजार रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों ने यह ऐप डाउनलोड कर लिए हैं एवम् मंडल में कार्यरत संविदाकर्मियों सहित अन्य श्रमिकवर्ग को भी इस ऐप के प्रति जागरूक करते हुए उन सभी को तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को भी इस ऐप के जोड़ने की प्रक्रिया को यथाशीघ्र संपूर्ण करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...