back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 2049 नये मामले, 18 और की मौत

  • लखनऊ में 294 मिले पॉजिटिव, दो की गयी जान

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 93.18 फीसदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बने हालात अब काबू में आते दिख रहे हैं। एक तरफ जहां रोज़ मिलने वाले मामलों की संख्या घट रही है, वहीँ दूसरी तरफ मरने वालों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2049 नये मामले सामने आये हैं, जबकि महामारी से 18 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी स्थिति में सुधार हो रहा है। यहां 294 और पीड़ित मिले हैं और दो म,मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और अब यह बढ़कर 93.18 फीसदी हो गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। यहां न केवल ठीक होने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है, बल्कि एक्टिव केसेस में भी तेज़ी के साथ कमी आ रही है। प्रदेश में अब तक कुल 4,77,787 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6958 हो गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में गोरखपुर, वाराणसी, हरदोई, सोनभद्र के 2-2 , कासगंज, अमरोहा, रामपुर, शाहजहांपुर, झांसी, अलीगढ, मेरठ और ग़ाज़ियाबाद के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,742 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 4,43,589 लोगों का सफल इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में 25,487 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,68,208 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा लेते हुए उनमे से 2,56,860 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड केयर के साथ-साथ नाॅन कोविड केयर पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इस साल 27 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 16,326 मेजर आपरेशन किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों सहित सीएचसी और पीएचसी में सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों और पहले से किसी और बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...