back to top

2019 का चुनाव परिणाम एक्जिट पोल के अनुरूप ही होगा: अरूण जेटली

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने उम्मीद जताई कि 2019 का चुनाव परिणाम इस संबंध में आए एक्जिट पोल के अनुरूप ही होगा जिसमें नरेन्द्र मोदी नीत राजग के दोबारा सत्ता में आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाता दिख रहा है। लगभग सभी एक्जिट पोल में भाजपा नीत गठबंधन को 272 के जादुई आंकड़े को पार करता दिखाया गया है।

जेटली ने अपने ब्लाग एक्जिट पोल का संदेश में कहा, हममें से कई एक्जिट पोल की सत्यता और उसके सटीक होने को लेकर तकरार कर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि विभिन्न एक्जिट पोल में एक समान संदेश है और परिणाम भी मोटे तौर पर इसी संदेश के अनुरूप होंगे ।

उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल में ईवीएम का कोई योगदान नहीं होता है और ऐसे में अगर आम चुनाव का वास्तविक परिणाम भी अगर एक्जिट पोल के अनुरूप रहता है तब विपक्ष द्वारा उठाए गए फर्जी ईवीएम मुद्दे का भी अस्तित्व नहीं रह जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर एक्जिट पोल 2014 के चुनाव परिणाम की तरह होते हैं तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारतीय लोकतंत्र काफी परिपक्व हो गया है। मतदाता अपनी पसंद चुनने से पहले राष्ट्रीय हितों को सर्वाेपरि मानते हैं।

जब अच्छे विचार रखने वाले लोग समान विचार के साथ एक ही दिशा में वोट करते हैं तब यह लहर पैदा करता है । कांग्रेस का उल्लेख करते हुए जेटली ने कहा कि गांधी परिवार ग्रैंड ओल्ड पार्टी के लिए बोझ बन गया है।

कांग्रेस में प्रथम परिवार अब पूंजी नहीं बल्कि बोझ बन गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अब प्रतिद्वन्द्वियों के गठबंधन पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं । जेटली ने कहा कि जाति आधारित गठबंधन अब मान्य नहीं है और अब लोग फर्जी मुद्दे पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

लायंस क्लब सेवा कार्यों को देगा नई गति, प्रथम कैबिनेट बैठक में बनी रणनीति

लखनऊ। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321बी1 की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को होटल आईटीसी फॉरच्यून में आयोजित हुई। मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

लायंस क्लब सेवा कार्यों को देगा नई गति, प्रथम कैबिनेट बैठक में बनी रणनीति

लखनऊ। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321बी1 की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को होटल आईटीसी फॉरच्यून में आयोजित हुई। मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह...

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

लखनऊ । अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...