back to top

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

लखनऊ । अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों व प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। किया। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती अलका दास गुप्ता ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल पदक जीतने का खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन जीने की कला भी सिखाता है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) ने कहा कि लखनऊ की टीम प्रदेश की सबसे प्रतिभाशाली टीमों में है मुझे विश्वास है कि आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे।इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से जसवंत सिंह शंकर ऑब्जर्वर नियुक्त थे। चैंपियनशिप का संचालन आयोजन सचिव श्रीयश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने किया।


आज खेले गए मुकाबलों में क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-21 किग्रा वर्ग में अचिंत्य प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता। ओजस प्रताप सिंह को रजत तथा अविराज अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-27 किग्रा वर्ग में विनायक तिवारी ने स्वर्ण और आयांश मिश्रा ने रजत पदक अपने नाम किया।


क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-32 किग्रा वर्ग में अनंत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-29 किग्रा वर्ग में दिव्या यादव ने स्वर्ण तथा संजना गुप्ता ने रजत पदक जीता। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-33 किग्रा वर्ग में अदिति चौधरी ने स्वर्ण तथा श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता।

RELATED ARTICLES

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगन ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को पूर्व...

अमेरिका: सिएटल में खाद्य महोत्सव में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित ऐतिहासिक टावर स्पेस नीडल के पास रविवार शाम आयोजित एक खाद्य महोत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना...

लायंस क्लब सेवा कार्यों को देगा नई गति, प्रथम कैबिनेट बैठक में बनी रणनीति

लखनऊ। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321बी1 की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को होटल आईटीसी फॉरच्यून में आयोजित हुई। मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...